{"_id":"65453a7fb78f9a337302ed7a","slug":"double-engine-government-is-doing-all-round-development-of-the-state-chauhan-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2374-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही डबल इंजन की सरकार : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही डबल इंजन की सरकार : चौहान
Fri, 03 Nov 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। पहाड़ में उद्योग लगाकर पलायन रोकने के लिए प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश और विदेश के उद्यमी निवेश के लिए आ रहे हैं। सरकार 2025 तक प्रदेश को सशक्त और उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने 48 साल बाद जमरानी बांध परिजयोजना को स्वीकृति मिलने, नकल रोकने के लिए बने नकल विरोधी सख्त कानून, प्रदेश में बिछ रहे सड़कों के जाल और पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में उद्योग-धंधों को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुमाऊं के जागेश्वर और आदि कैलाश की यात्रा से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार बेरोजगारी को दूर करने के लिए रोजगार के साधन बढ़ा रही है। पीएम मोदी और सीएम धामी के प्रयासों से जल्द ही प्रदेश सबसे बड़े आत्मनिर्भर राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिहं फर्स्वाण, प्रकाश लाल साह मौजूद रहे। संवाद