फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doorga Pooja Festival Kicks Off From Tomorrow

बागेश्वर में 38वें दुर्गा और 22वें देवी पूजा महोत्सव का होगा आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doorga Pooja  Festival  Kicks Off From Tomorrow
बागेश्वर में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए देवी मूर्ति तैयार करता कलाकार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्र पर जिले में जगह-जगह दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूूजा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वहीं खरही मंडल के जोशीगांव में भी दुुर्गा पूजा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में होने वाली दुर्गा पूजा महोत्सव का पहली बार आयोजन वर्ष 1984 में किया गया था। तब से लगातार महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा और वरिष्ठ सदस्य उमेश साह ने बताया कि महोत्सव में युवाओं का विशेष सहयोग रहता है। महोत्सव के दौरान सरयू तट पर दीपदान, भंडारा भी कराया जाता है।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में स्थित आशीर्वाद भवन में नगर पूजा कमेटी की ओर से कराए जाने वाले देवी पूजा महोत्सव का पहली बार 2001 में कराया गया। कमेटी के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय, मनोज जोशी और अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा बताते हैं कि युवाओं के सहयोग से आयोजन अनवरत चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खरही मंडल के जोशीगांव में ग्रामीणों ने वर्ष 2010 में पहली बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया था। जोशीगांव, खांकर, चौगांवछीना, बजां, सरना, सिमस्यारी, छानी समेत कई गांवों के लोग महोत्सव में भागीदारी करते हैं। कमेटी के अध्यक्ष भुवन लोहनी ने बताया कि महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed