फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dooni-Sukunda road caved in, two families in danger

Bageshwar News: दूणी-सुकुंडा मार्ग धंसा, खतरे की जद में आए दो परिवार

Sat, 17 Aug 2024 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dooni-Sukunda road caved in, two families in danger
कपकोट के दूणी-सुकंडा सड़क पर हुआ धंसाव।
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट की दूणी-सुकुंडा सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया। सड़क के नीचे रहने वाले दो लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवारों को गांव में अन्यत्र ठहराया और अस्थायी व्यवस्था बनाकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दूणी-सुकुंडा सड़क दरखोला के समीप धंसने लगी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी ने बताया कि पहले सड़क पर हल्की दरार पड़ी। धीरे-धीरे दरार चौड़ी होते गई और कुछ देर में सड़क बीचोंबीच दो भागों में बंट गई। सड़क का एक हिस्सा धंसकर नीचे बैठ गए। सड़क टूटने के कारण गांव से कपकोट की तरफ जा रहे वाहन, स्कूल की गाड़ियां, टैक्सी आदि फंस गए। सड़क टूटने से ग्रामीण नंदन सिंह पुत्र जय सिंह और भूपाल सिंह पुत्र जय सिंह के मकान को खतरा पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना के बाद मैं स्वयं मौके पर गया। सड़क के कारण खतरे की जद में आए दोनों परिवारों को गांव में शिफ्ट कर दिया गया है। सड़क के ऊपर की तरफ कटान करवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी धंस चुकी है सड़क
कपकोट। ग्रामीण महिमन कपकोटी बताते हैं कि सड़क के नीचे पानी का प्राकृतिक स्रोत है। इसी स्थान पर पांच साल पहले भी सड़क धंस चुकी है। उस समय भी चार परिवार खतरे की जद में आ गए थे। दो परिवारों ने अन्यत्र मकान बना लिया है, लेकिन दो परिवार अब भी इसी स्थान पर रहते हैं। जिन्हें सड़क में धंसाव होने पर दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ती है।

दीपक उप्रेती, जेई, लोनिवि कपकोट ने बताया कि परसों की बारिश के कारण जगह-जगह दरारें आ गई थीं। जो बढ़ती गईं। कहीं-कहीं पर 3.5 फुट तो कहीं 2 फुट हैं। 30 मीटर सड़क धंसी है। भूवैज्ञानिक की सलाह के अनुसार सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed