फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   doctors protested in bageshwar

ओपीडी का बहिष्कार, नारेबाजी कर विरोध जताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
doctors protested in bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में नारेबाजी करते डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में हाल में ही महिला चिकित्सक और अन्य स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामलेे में चिकित्सकों का पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने एक घंटा ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने अस्पताल में जल्द सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में रात्रि के समय अराजक तत्व आकर उत्पात मचाते हैं। कई बार अराजक तत्व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण रात्रि के समय इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों, स्टाफ, रोगियों और तीमारदारों को हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं की गई है। इस घटना से डॉक्टरों में भारी आक्रोश था। नारेबाजी करने वालों में डा. गुंजन, डा. एजेल पटेल, डा. राजीव उपाध्याय, डा. पंकज पंत, डा गिरिजा शंकर जोशी, डा. देवेश तिवारी, डा. एलएस बृजवाल, डा. रीमा उपाध्याय आदि शामिल हैं। डाक्टरों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने एसपी को पत्र भेजकर अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
बता दें कि बुधवार देर रात तीन नशेड़ी जिला अस्पताल में धमक गए। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के साथ अभद्रता की और सामान को बिखरा दिया। अस्पताल प्रशासन ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed