फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors boycott OPD work on third day, sloganeering

डॉक्टरों ने तीसरे दिन भी ओपीडी का किया बहिष्कार, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctors boycott OPD work on third day, sloganeering
बागेश्वर जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग करते डॉक्टर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक और सहयोगी स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के विरोध में चिकित्सकों ने शनिवार को तीसरे दिन भी एक घंटे तक ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने सोमवार से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में रात में अराजक तत्व आते रहते हैं। उपद्रव कर अशांति फैलाते हैं। कई बार अराजक तत्व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण रात में इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों, स्टाफ, रोगियों, तीमारदारों को खतरा रहता है। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. गुंजन आर्या, डॉ. एजेल पटेल, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. पंकज पंत, डॉ. गिरिजाशंकर जोशी, डॉ. देवेश तिवारी, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. रीमा उपाध्याय आदि रहे। डॉक्टरों ने डीएम को भी ज्ञापन सौंपा। इधर सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने भी अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने के लिए एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed