फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   docters said that they wil protest till 8th of sept

सात तक बांधेंगे काला फीता, आठ को इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
docters said that they wil protest till 8th of sept
बागेश्वर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों ने वेतन में कटौती समेत तमाम मांगों कोे लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सात तारीख तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने सामूहिक इस्तीफे देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों ने बुधवार को भी बांहों में काला फीता बांधकर मांगों को लेकर नारेबाजी की। डॉक्टरों का कहना था कि वह लोग कोरोना काल में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। कोविड अस्पताल में ड्यूटी दे रहे हैं लेकिन सरकार डाक्टरों का एक दिन का वेतन काट रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि डॉक्टरों के कार्य में प्रशासनिक हस्तक्षेप कर सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि वह लोग सात सितंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आठ सितंबर को सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाएगा। डॉक्टरों ने पूरा वेतन देने, कार्य में प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं करने, पीजी कोर्स के लिए भेजे गए डॉक्टरों को पूरा वेतन दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में डॉ. एजल पटेल, डॉ. मनीष पंत, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुन्ना लाल, डॉ. देवेश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में भी किया विरोध
अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ शाखा अल्मोड़ा के डॉक्टरों में विभिन्न मांगों को लेकर भारी रोष है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों ने कोरोना काल में 24 घंटे कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। दूसरे राज्यों ने डॉक्टरों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी, वहीं यहां डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। प्रदेश के कुछ अस्पतालों में प्रशासन का हस्तक्षेप बढ़ गया है। इस दौरान उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन तेज या फिर त्यागपत्र देने की भी चेतावनी दी। यहां डॉ. दीपांकर डैनियल, डॉ. पीके मेहता, डॉ. सीएस मार्छाल, डॉ. पीडी पंगरिया, डॉ. राहुल प्रधान, डॉ. आरएस भौंत आदि रहे।

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर किया प्रदर्शन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के सह संयोजक विजय परिहार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम विनीत कुमार को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले पड़े हैं। मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल के शौचालय भी बंद हैं। अस्पताल में सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। सीटी स्कैन मशीन लगाने और स्टाफ बढ़ाने की घोषणा पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने डीएम से इस प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहां गौरव रौतेला, सचिन कुमार, योगेश तिवारी, दिव्यांशु कुमार, अजय पांडे, दीपक गढ़िया आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed