फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not sit in the lotus house to house to feed the rest: Koshiyari

घर-घर कमल खिलाने के लिए चैन से न बैठें: कोश्यारी

Mon, 23 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 23 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Do not sit in the lotus house to house to feed the rest: Koshiyari
पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कपकोट विधानसभा सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर में कमल खिलाने का आह्वान किया। कांग्रेेस के जाते ही विकास का पहिया तेज होगा और सभी के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी। वह पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन



 केदारेश्वर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है। क्षेत्र के विकास तो भाजपा के हाथों ही संभव है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राज में चारों ओर हताशा और निराशा का माहौल है। सरकार को शराब और खनन माफिया चला रहे हैं। विकास की जगह भ्रष्टाचार ने ले लिया है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस राज में देश में भ्रष्टाचार चरम पर था।
विज्ञापन


जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है भ्रष्टाचार का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। वहां विधानसभा संयोजकों में विक्रम शाही कपकोट, सुबोध बागेश्वर, बागेश्वर सीट के प्रत्याशी चंदन राम दास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह कोरंगा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हीरा धपोला, एडवोकेट गोविंद भंडारी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed