फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not put garbage in the Bhagirathi valley, the municipality made proclamation

पालिका ने भागीरथी नाले में कूड़ा न डालने को मुनादी कराई

Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Do not put garbage in the Bhagirathi valley, the municipality made proclamation
भागीरथी नाले में पसरी गंदगी - फोटो : amar ujala
 कुछ लोग अब भी भागीरथी नाले में कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने नाले को साफ सुथरा रखने के लिए बुधवार को नगर में डुगडुगी पिटाकर लोगों को चेताया है। पालिका ने कहा है कि पालिका के पर्यावरण मित्र नाले की सफाई कर रहे हैं जबकि कुछ लोग नाले में कूड़ा डालकर उसे फिर से गंदा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

 पालिका कर्मियों ने कहा नाले को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी सभी की है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति नाले में गंदगी करता और कूड़ा डालते हुए पकड़ा जाएगा तो पालिका उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। मालूम हो कि भागीरथी नाले को कुछ लोगों ने कूड़ा डालने का अड्डा बना रखा है। मौका पाते ही कुछ लोग सीवर भी इसी नाले में बहा देते हैं। गंदगी से यहां दुर्गंध फैली रहती है। आसपास के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने लोगों से नाले को साफ रखने में पालिका के पर्यावरण मित्रों को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed