{"_id":"5d98823f8ebc3e93b65d5a83","slug":"dm-visited-the-polling-booths-bageshwar-news-hld359267322","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने भी लिया मतदान की व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने भी लिया मतदान की व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
बागेश्वर के बूथों का जायजा लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। अमर उजाला
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु और एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कई बूथों पर जाकर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग बूथों पर सुचारु मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
अधिकारियों ने पोलिंग बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों से सतर्क रहने और मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या आदि होने पर आरओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं चुनाव कंट्रोल रूप को इसकी जानकारी तत्काल देने को कहा ताकि राज्य निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।
डीएम, एसपी ने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय पंतक्वैराली, फल्यांटी, फल्टनियां, द्यांगण, बहुली आदि पोलिंग बूथों का जायजा लिया। डीएम ने विकास भवन में बनाए गए चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां से प्रत्येक दो घंटे में ली जाने वाली मतदान प्रतिशत की सूचना निर्धारित प्रारूप में चुनाव आयोग को भेजी गई। यहां सुबह 10 बजे तक 8.87 प्रतिशत, 12 बजे तक 25.67, दो बजे तक 41.41, चार बजे तक 52.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।