फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM took stock of polling stations

Bageshwar News: डीएम ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Fri, 12 Apr 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 12 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of polling stations
बागेश्वर के रवाईखाल मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं जिला निर्वाचन ​अ​धिकारी अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुराधा पाल ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंडित बीडी पांडेय परिसर में पोस्टल बैलेट मतदान के लिए बनाए गए सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया।

पाल ने भटखोला, रवाईखाल, गागरीगोल के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि सुविधाओं की जानकारी ली। पोलिंग बूथ पर मौजूद बीएलओ से एपिक कार्ड और बूथ पर वोटरों की संख्या की जानकारी री। बूथों का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभिन्न जिलों से प्राप्त पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया के लिए बीडी पांडेय परिसर में बनाए गए सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भटखोला में 956, रवाईखाल में 548 और गागरीगोल पूर्वी में 941 एवं पश्चिमी में 560 मतदाता हैं। इस मौके पर एआरओ/एसडीएम अनुराग आर्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed