{"_id":"56e0768a4f1c1b5f608b456f","slug":"dm-review-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने योजनाओं की समीक्षा भी की। योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गति देने और निर्माणकार्यों का निरीक्षण कर समय पर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। डीएम ने इंदिरा आवास, दीनदयाल आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को मजदूरों का भुगतान समय पर करने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
सीएमओ को बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर आयोजित करने को कहा। उद्यान, कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी और कृषि अधिकारी से किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक वीसी पाठक आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन