फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM reprimanded the sports department for not receiving the prize money in the account

Bageshwar News: पुरस्कार राशि खाते में नहीं आने पर खेल विभाग को डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 24 Sep 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the sports department for not receiving the prize money in the account
बागेश्वर के तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते डीएम। संवाद
बागेश्वर। जनता दरबार में उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की राशि खिलाड़ियों के खाते में नहीं आने की शिकायत मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खेल विभाग को फटकार लगाते हुए तत्काल फाइल तलब की। चेतावनी दी कि मामले में किसी के स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, सड़क, मुआवजा आदि की 30 शिकायतें दर्ज हुईं। अमतौड़ा के नीरज सिंह ने नाप भूमि का मुआवजा दिलाने, चौडा के चामू सिंह ने पेंशन, मोस्टगांव की दीपा देवी ने पूर्व में गाजियाबाद में कार्यरत पति का मृतक दावा और पेंशन, बंतोली के देवी दत्त पाठक ने गांव की नहर की मरम्मत कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसी तरह मटियोली के प्रदीप कुमार ने स्यालडोबा की जगह ग्राम भीडी में पोलिंग बूथ बनाने, गुरना के अर्जुन सिंह बनकोटी ने गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने, ढुंगापाटली के ग्रामीणाें ने प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के अनुचित व्यवहार, नीरज सिंह आदि ने उदीयमान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम भटगांई ने जनता दरबार में दर्ज समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण तय समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसडीएम मोनिका, सीईओ जीएस सौन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed