फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM invitation Nut released

डीएम ने आमंत्रण पत्र न्यूत का विमोचन किया

Tue, 07 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
DM invitation Nut released
मतदाता आमंत्रण पत्र न्यूत का विमोचन करते डीएम मंगेश घिल्डियाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को लोकतंत्र का महापर्व नाम से प्रकाशित आमंत्रण पत्र (न्यूत) का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा निर्वाचन 2012 में जिले में कुल 179596 मतदाता रजिस्टर्ड थे, लेकिन मतदान के भागीदार मात्र 110533 मतदाता बने। उन्होंने कहा कि हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। यदि हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा तो हमारे क्षेत्र का विकास होगा। 
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए 15 फरवरी को अपने निकटतम मतदान केंद्र में जाकर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा है कि हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह शपथ लेनी होगी कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखें।
विज्ञापन

स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सहायता हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय बागेश्वर में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित है जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। यहां पर सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या, एसडीएम गरुड़ एनएस नगन्याल, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, डीपीआरओ पूनम पाठक, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed