फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM instructed to keep list of pregnant women updated

डीएम ने गर्भवती महिलाओं की सूची अपडेट रखने के निर्देश दिए

Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना ने कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की जानकारी लेते हुए हाइरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की सूची अपडेट रखने के साथ ही कक्ष में महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी पोस्टर चस्पा करने को कहा। डीएम ने दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए फार्मेसिस्ट को कक्ष के बाहर भंडार में उपलब्ध दवाईयों की सूची डिस्प्ले बोर्ड में चस्पा करने तथा एक्सपायरी डेट की दवाइयों की अलग सूची तैयार कर पहले उनका वितरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

उन्होंने जीवन रक्षक दवाईयों की हमेशा उपलब्धता बनाए रखने को कहा। प्रबंधक ने बताया कि ईएनटी, रेडियोलाजिस्ट, एनसथीसिया के पद रिक्त होने के कारण सर्जरी नहीं हो पा रही है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ ने चार माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम से उनके मुख्यालय को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से उनका हाल चाल जाना।

विज्ञापन

 

 

गंभीर बीमारी से पीड़ित सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह कपकोटी का हाल चाल भी जाना और हायर सेंटर में निशुल्क उपचार के लिए मुख्य मंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड तथा पूर्व में किए गए परीक्षण रिपोर्ट चिकित्सकों को उपलब्ध कराने को कहा। प्रबंधक ने एंबुलेंस के खराब होने और पानी नहीं की समस्या रखी। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिखरे पड़े पुराने फर्नीचर एवं ह्वील चेयर को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक को निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी की कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएस आरएस बिष्ट, डीडीओ केएन तिवारी, तहसीलदार पूरन सिंह, प्रभारी चिकित्सक डॉ. बृजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।  

   
21 बीजीएस 07 पी - कपकोट अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम रंजना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed