{"_id":"580a58054f1c1b726b7060f2","slug":"dm-direct-dialog-with-the-public-to-solve-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए जनता से होगा सीधा संवाद- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए जनता से होगा सीधा संवाद- डीएम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नए जिलाधिकारी मंगेश कुमार घिल्डियाल ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मामलों को प्राथमिकता से देखा जाएगा। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रहे डीएम घिल्डियाल ने कहा कि जन शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों के साथ हर माह चर्चा की जाएगी।
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निवारण उनकी प्राथमिकताओं में है। राज्य, केंद्र व वाह्य सहायतित योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के संबंध में वे स्वयं मानीटरिंग करेंगे। जिले में आजीविका की संभावनाओं को देखते हुए कार्य किया जाएगा। ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिल सके। इससे पलायन को रोका जा सकता है। कहा कि टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य क्षेत्रों में संभावनाएं देखी जाएंगी। डीएम ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर प्रयास करने की भी बात कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत भी कार्य किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम एसएस जंगपांगी भी मौजूद थे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।