फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   dm bursts on slow process

ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई

Wed, 02 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 02 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
dm bursts on slow process
बैठक में बैंकर्स को संबोधित करती डीएम रंजना। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी रंजना ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण और सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना की क्षेत्रवार समीक्षा की। फसली ऋण क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक तथा बैंक आफ इंडिया द्वारा संतोषजनक वित्तपोषण नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि हासिल करने को कहा।
विज्ञापन


ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर उन्हाेंने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विभागों और बैंकों के बीच अधिक से अधिक तालमेल स्थापित करने को कहा। बैंक बकाया वसूली पर विचार विमर्श करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को लंबित वसूली प्रमाण पत्रों का तहसील से मिलान कर अग्रणी बैंक अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी सहयोग स्थापित कर कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए खातों को आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, सहायक खंड विकास अधिकारी कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कमर्याल सहित बैंक प्रबंधक व विभागीय अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed