{"_id":"5f22ff858ebc3e63731415fa","slug":"dm-bageshwar-transfarred-bageshwar-news-hld391660798","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष फोकस रहा रंजना राजगुरु का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष फोकस रहा रंजना राजगुरु का
बागेश्वर। ऊधमसिंह नगर की डीएम पद पर स्थानांतरित डीएम रंजना राजगुरु ने अपने कार्यकाल में जिले की शिक्षा और चिकित्सा सेवा को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया। वह जन सुविधा शिविर लगाकर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए भी तत्पर रहतीं थी। उनका तीन साल से अधिक का कार्यकाल निर्विवाद रहा।
विज्ञापन
आईएएस रंजना ने 17 मई 2017 को कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें सरकारी स्कूलों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए विशेष प्रयास किए। उन्होंने डीएम अनटाइड फंड से सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए बजट उपलब्ध कराया। उनका स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी पर भी विशेष फोकस रहा। अनटाइड फंड और खनन न्यास निधि से जिला अस्पताल के साथ ही कपकोट, बैजनाथ के अस्पतालों को एंबुलेंस उपलब्ध कराए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराई। वह प्रत्येक सोमवार को जन सुविधा शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनती थीं। आम जनता से सहज ढंग से मुलाकात करतीं थीं। कुल मिलाकर उनका तीन साल दो महीने 13 दिन का कार्यकाल निर्विवाद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।