Kapkot: उत्तरायणी कौतिक का डीएम ने किया शुभारंभ, बोले- नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने में मददगार होते हैं मेले
कपकोट में उत्तरायणी मेले का आगाज हुआ। केदारेश्वर मैदान से मां बाराही मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। मां बाराही मंदिर परिसर में डीएम ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेलों को नई पीढ़ी को संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने में मददगार बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति पर्व पर कपकोट में उत्तरायणी मेले का आगाज हुआ। केदारेश्वर मैदान से मां बाराही मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। मां बाराही मंदिर परिसर में डीएम आशीष भटगांई ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेलों को नई पीढ़ी को संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने में मददगार बताया। मंगलवार को केदारेश्वर मैदान से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और सांंस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों की टीमें केदारेश्वर मैदान में पहुंची। छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने झांकी में आकर्षक नृत्य और कार्यक्रमों के माध्यम से लोक कला के विविध रंग प्रस्तुत किए।
नशामुक्ति समेत अन्य जागरूकता वाले संदेश भी दिए। पुल बाजार, भराड़ी बाजार होते हुए झांकी सांस्कृतिक मेला स्थल मां बाराही मंदिर परिसर में पहुंची। जहां दोपहर बाद डीएम भटगांई ने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया।
एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने कहा कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। ईओ नगर पंचायत गीता चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। मंच संचालन रामचंद्र जोशी, सुरेश सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर मेलाधिकारी/ एसडीएम अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, एसओ दिनेश पंत, खंड शिक्षाधिकारी चक्षुपति अवस्थी आदि मौजूद रहे।