फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM angry over non-construction of school building in Seri

सेरी में विद्यालय भवन न बनने पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM angry over non-construction of school building in Seri
बागेश्वर में शिक्षा अभिया की समीक्षा करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शिक्षा विभाग के तहत सर्व शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा माध्यमिक/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का संचालन होता है। डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार को इसके तहत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। सेरी में विद्यालय भवन न बनने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने डीएम को बताया कि जिले के तीनों ब्लॉकों में 20 कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें पुनर्निर्माण के 12 कार्य, लघु मरम्मत के पांच कार्य, सुरक्षा दीवार के दो कार्य और एक विशेष बालिका शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसमें छह विद्यालयों में 90 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन

चार विद्यालयों में दिसंबर 2019 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। हालांकि कपकोट के प्राथमिक विद्यालय शेरी में दो पक्षों के बीच विवाद होने के कारण भवन निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर डीएम ने प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी और डीपीआरओ रामपाल सिंह ने मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही करने को कहा। बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीईओ नरेश शर्मा, ईई लोनिवि उमेश पंत, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, उपखंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed