फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Divya Jyoti From Bagnath Head For Lucknow

Bageshwar News: बागनाथ धाम से दिव्य ज्योति लखनऊ रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Divya Jyoti From Bagnath Head For Lucknow
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर से दिव्य ज्योति लखनऊ ले जाते धर्माचार्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद की ओर से होने वाले उत्तरायणी कौथिग के लिए बागेश्वर के बागनाथ धाम से दिव्य ज्योति रवाना हो गई है। ज्योति से उत्तरायणी कौथिग का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद के उत्तरायणी कौथिग का आगाज बाबा बागनाथ के दरबार से ले जाई गई दिव्य ज्योति होता है। दिव्य ज्योति ले जाने के लिए लखनऊ से धर्माचार्य बृहस्पतिवार को बागेश्वर पहुंच गए थे। शुक्रवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शीशे से बने विशेष पात्र में दिव्य ज्योति ले जाई गई। लखनऊ में मेला समापन तक अखंड ज्योति जलती रहेगी।
विज्ञापन

मेला समिति के गणेश चंद्र जोशी ने बताया कि पिछले 17 साल से लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। ज्योति रवाना करते समय बागनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल और पुजारी समाज मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed