{"_id":"365526e150f892d994ae4e1359a7ef43","slug":"district-panchayat-created-gymnasium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत ने बनवाई व्यायामशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत ने बनवाई व्यायामशाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत ने यहां अपने आवास गृह के पास युवाओं के लिए जिम का निर्माण किया है। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक विकास में यह मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
जिम का उद्घाटन करते हुए विधायक फर्स्वाण ने कहा कि इसके निर्माण से नगर में व्यायामशाला की सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो गई है। युवाओं के साथ ही अन्य आयु के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने कहा कि इस जिम में और अधिक सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। वहां मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी, जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला, जानकी मेहता, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता रावल आदि थे।
विज्ञापन