फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District Level Sports Meet In Bageshwar

Bageshwar News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, जूडो में दिखाया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
District Level Sports Meet In Bageshwar
बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में जूडो में भिड़तीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो और जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अलग-अलग भार वर्ग में तीनों ब्लॉकों से आए बालक और बालिकाओं ने अपना दम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित ताइक्वांडो के बालक वर्ग में उज्जवल देव, दिनेश दानू, प्रशांत कुमार, प्रियांशु पाठक, हिमांशु पांडेय, दिवस सिंह, साहिल कनवाल, सुमित नयाल, कल्पेश रावत, कुणाल नेगी, प्रदीप मेहता, दिवाकर कुमार, विनय गोस्वामी, बबलू खेतवाल और सिद्घार्थ दानू ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में विशाखा साह, प्रियंका पांडेय, पूजा आर्या, ज्योति दोसाद, खुशबू धामी, सुमन नेगी, मानवी रावत, अलीक्षा मनराल, हर्षिका जोशी, प्रशस्ति टम्टा, तनूजा दानू, डॉली फर्स्वाण, दिया जोशी, वर्षा देवली और कांति आर्या पहले स्थान पर रहे। जूडो के बालक वर्ग में साहिल कनवाल, मनीष कुमार, मनोज गढ़िया, सुमित नयाल, अंकित राठौर, योगेश धामी, चंदन भट्ट, मनोज कर्म्याल, सिद्घार्थ दानू, सचिन रावत, मनोज कुमार, नीरज कोरंगा, नीरज खत्री, आयुष्मान जोशी और गौरव साह ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में निवेदिता टाकुली, मानवी फर्स्वाण, डॉली फर्स्वाण, दिया जोशी, सुहानी दफौटी, आस्था जोशी, कंचना, गीता गोस्वामी, प्रिया मर्तोलिया, गीतांजलि पाठक, वर्षिका जोशी, खुशबू धामी, हर्षिता तिवारी, पूजा गोस्वामी, ज्योति रावत, लक्ष्मी टंगड़िया और खुशी जोशी अपने-अपने भार वर्ग में पहले स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि डीएसओ सीएल वर्मा ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। वहां पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, मुकुल भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed