{"_id":"69fa1b8dcc685d0be30010e6","slug":"district-hospital-embroiled-in-charge-game-patients-suffer-without-specialist-doctors-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124601-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रभार के खेल में उलझा जिला अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रभार के खेल में उलझा जिला अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना मरीज बेहाल
Tue, 05 May 2026 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 05 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों खुद बीमार नजर आ रही हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी का खामियाजा दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि बीते 15 दिनों के भीतर तीन बार सीएमएस का प्रभार बदला जा चुका है। वर्तमान में सीएमएस और उनका प्रभार संभाल रहे सर्जन दोनों के अवकाश पर चले जाने से प्रशासनिक और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
अस्पताल में प्रशासनिक अस्थिरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पखवाड़े भर में तीसरे चिकित्सक को सीएमएस की कुर्सी सौंपी गई है। अस्पताल में एकमात्र सर्जन पर ओपीडी से लेकर सर्जरी तक का भारी दबाव है। महिला रोग विशेषज्ञ के भी अवकाश पर होने के चलते गर्भवतियों और महिला मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में वर्तमान में एक भी फिजिशियन उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि एक नवनियुक्त फिजिशियन ने कार्यभार तो ग्रहण कर लिया है लेकिन ज्वाइनिंग के बाद से ही वे अपनी सेवाओं के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल में सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी विशेषज्ञ का न होना स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि मंगलवार से फिजिशियन सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
....कोट
सीएमएस वर्तमान में अवकाश पर हैं और कुछ अन्य चिकित्सक भी अनिवार्य कारणों से छुट्टी पर गए हैं। अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। नवनियुक्त फिजिशियन को लेकर स्थिति स्पष्ट है, बुधवार से वे अस्पताल में मरीजों को देखना शुरू कर देंगे। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर