फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District hospital did not get a single ventilator even during the corona transition

चंपावत जिला अस्पताल को नहीं मिला वेंटीलेटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
District hospital did not get a single ventilator even during the corona transition
बागेश्वर का कोरोना-19 समर्पित अस्पताल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। काेराेना महामारी के संत्कमणकाल में भी जिला अस्पताल बागेश्वर काे एक वेंटिलेटर तक नहीं मिल पाया है। लंबे समय से चिकित्सालय स्वास्थ्य उपकरणों की मार झेल रहा है। हालांकि जिले में अब तक काेराेना वायरस संक्रमण का काेई मामला सामने नहीं आया है लेकिन एहतियातन कुछ वेंटीलेटर की आवश्यकता अवश्य महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
काेराेना वायरस की एक स्टेज एेसी हाेती जहां पर मरीज काे ऑक्सीजन देने के लिए वेंटिलेटर की अति आवश्यकता हाेती है। पूरे देश में इन दिनों काेराेना वायरस काे ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है लेकिन जिला अस्पताल में काेराेना महामारी के इतने दिनाें बाद भी एक वेंटिलेटर नहीं लग सका है। जिला अस्पताल पहले से ही बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुर्खियों में रहा है। कुछ एक मशीनाें से यहां पर काम चलाया जा रहा है। यहां से अधिकतर राेगियाें काे हायर सेंटर के लिए रेफर करना पड़ता है। यह हाल तब है, जब स्वास्थ्य महकमे को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सांसद, विधायक निधि से 60 लाख रुपये की भारी भरकम रकम अवमुक्त की गई है। सांसद अजय टम्टा ने 35 लाख, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने 10 लाख, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने 10 लाख और विधायक चंदन राम दास ने 5 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बागेश्वर के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कोराना संक्रमण से निपटने के लिए 17.5-17.5 लाख रुपये की रकम अवमुक्त की गई है। स्वास्थ्य महकमे को प्राथमिकता के आधार पर वेंटिलेटर और अन्य उपकरण खरीदने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. भगत सिंह रावत ने कहा कि मई पहले सप्ताह तक वेंटिलेटर मिलने की उम्मीद है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल बजट के अभाव में एक वेंटिलेटर की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed