फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District authority will support For Youths who takes part in agnipath

अग्निपथ की भर्ती में जाने वालों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
District authority will support For Youths who takes part in agnipath
डीएम रीना जोशी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने कहा कि 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को हरसंभव मदद दी जाएगी। सेना को भी सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करने पड़े, इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। कहा कि युवाओं को भर्ती स्थलों तक आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग बसों/टैक्सियों की व्यवस्था करेगा। परिवहन अधिकारी टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर रेट निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया है कि अधिकारियों प्रस्तावित भर्ती स्थल के अधिकारियों के नंबर अपने पास रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर समन्वय किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जालसाजी या दलालों के बहकावे में न आएं। इसके लिए स्थानीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय रहेंगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed