फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Distribute 760 AYUSH Defense Kit to Corona Warriors

कोरोना वारियर्स को 760 आयुष रक्षा किट बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Distribute 760 AYUSH Defense Kit to Corona Warriors
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में आयुर्वेदिक डॉक्टर फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को आयुष रक्षा किट वितरित कर रहे हैं। जिले को मिले 4832 आयुष रक्षा किट के सापेक्ष दो दिनों में अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को 760 किट बांटे गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों और नगरपालिका में 400 कोरोना वॉरियर्स को आयुष रक्षा किट बांटे। डॉक्टरों ने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी और पालिका कर्मियों समेत पर्यावरण मित्रों को किट बांटकर कर कोरोना के प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने 17 जुलाई से आयुष रक्षा किट बांटने का अभियान शुरू किया था। जिसके तहत पहले दिन कलक्ट्रेट, विकास भवन और कोषागार के अधिकारियों और कर्मचारियों को 360 किट बांटे। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिलेभर में आयुष रक्षा किट बांटने के लिए 56473 किट की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लिए अब तक 4832 किट मिले हैं। बताया कि किट फिलहाल फ्रंट लाइन वॉरियर्स को बांटे जा रहे हैं। यह किट अश्वगंधा वटी, संशमनी वटी और आयुष रक्षा क्वाथ से मिलकर बना है। आयुर्वेदिक औषधियां प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रभावी होती हैं। डॉक्टरों की टीम में डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कर्मेंद्र सक्सेना, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. संगीता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed