{"_id":"664e3167f7276391fa0b1216","slug":"discussion-on-teaching-learning-activities-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106689-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीखने-सिखाने की गतिविधियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीखने-सिखाने की गतिविधियों पर चर्चा
Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के डायट में आयोजित प्रशिक्षण में विचार रखते सीईओ जीएस सौन। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों की तीन दिनी क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शिक्षकों ने सीखने-सिखाने की गतिविधियों और पढ़ने की संस्कृति पर चर्चा की। कार्यशाला में पीएमश्री विद्यालयों के 22 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। समापन 24 मई को होगा।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सीईओ जीएस सौन ने प्रतिभागियों से कार्यशाला में बताई जा रही बातों को मनोयोग से ग्रहण करने और सीखे ज्ञान को कक्षा-कक्ष तक पहुंचाने को कहा। डीईओ विनय कुमार आर्य ने पढ़ने की संस्कृति और विद्यालयों में सीखने-सिखाने की गतिविधियों पर विचार रखे। मुख्य संदर्भदाता बीईओ चक्षुपति अवस्थी ने पीएमश्री विद्यालयों की कार्ययोजना और नेतृत्व विकास पर जानकारी दी।
कार्यशाला समन्वयक और राज्य संदर्भदाता प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि पूरे राज्य में तीन दिनी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार रखे। कार्यशाला का संचालन डॉ. राजीव कुमार जोशी ने किया। वहां पर डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय, पूजा लोहुमी, डॉ. संदीप कुमार जोशी, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. भुवन पांडेय, शोभा टम्टा आदि थीं। संवाद