फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   directions of work development details to be provided with photographs

कार्यों की प्रगति का ब्योरा फोटोग्राफ के साथ देने के निर्देश

Tue, 18 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 18 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बंजर भूमि विकास एवं रेखीय विभागों द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों की समीक्षा बैठक में बंजर भूमि विकास के लिए किए जा रहे क्रियाकलापों और संचालित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण करने के निर्देश दिए। कार्यों की प्रगति और उनका प्रस्तुतीकरण फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


 विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने अभिनव प्रयास के तौर पर तीनों विकास खंडों में पांच-पांच न्याय पंचायतों को बंजर भूमि विकास के लिए चयनित करने के निर्देश संबंधित खंड विकास अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


इसके तहत ग्रामीणों की राय लेकर चयनित ग्रामों में एकल खिड़की की तर्ज पर सामंजस्य स्थापित कर बंजर भूमि में संभावित योजनाओं को समूह द्वारा संचालित करने का निर्णय लिया गया। चयनित बंजर भूमि में अब तक हुई प्रगति की जानकारी के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को समंवय स्थापित कर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को संचालित करने के लिए भूमि का मृदा परीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि सुधारीकरण का कार्य मनरेगा के तहत कराने और चयनित भूमि में कृषि, बागवानी, जड़ीबूटी, चारा घास, चाय उत्पादन से संबंधित जो भी संभावना हो उसके लिए विभाग कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर, सीमैप, आजीविका, चाय बोर्ड को भी रेखीय विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर संभावित उत्पादनों को तलाशने को कहा।

हंस फाउंडेशन के परामर्शदाता नंदाबल्लभ अवस्थी ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद के पिंडारी घाटी के आठ ग्राम पंचायतों में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य व जलसंवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के तहत सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे है।


संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रोजक्टर के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में सीडीओ केएन तिवारी, कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, डॉ. एनके सिंह, आशीष राय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed