फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diesel Pipe Leaked, Bageshwar Doon takes 15 hours Instead of 12 Hours

Bageshwar News: डीजल खत्म, रोडवेज की बस का सफर 12 से 15 घंटे का हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Diesel Pipe Leaked, Bageshwar Doon takes 15 hours Instead of 12 Hours
चमोली के ग्वालदम में डीजल के अभाव में खड़ी बागेश्वर डिपो की बस। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास के गृह नगर में रोडवेज बस सेवा की धीमी रफ्तार ने शनिवार को यात्रियों को परेशान कर दिया। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने ऐसी बस को देहरादून के लिए रवाना कर दिया जिसका डीजल पाइप फटा था। बार-बार डीजल खत्म होने से बस ने 12 घंटे का सफर 15 घंटे में पूरा किया।
विज्ञापन

बागेश्वर डिपो की बस 29 यात्रियों को लेकर शनिवार सुबह पांच बजे देहरादून के लिए रवाना हुई। बस 24 किमी दूर गरुड़ पहुंची ही थी कि डीजल खत्म हो गया। इसके बाद बस करीब दो घंटा गरुड़ में खड़ी रही। बस में सफर कर रहे कपकोट के महेश गढ़िया ने बताया कि जैसे-तैसे बस को रवाना किया गया लेकिन ग्वालदम से एक किमी आगे जंगल में बस फिर खड़ी हो गई। करीब दो घंटा बस ग्वालदम में भी खड़ी रही। बार-बार बस रुकने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। गढ़िया के मुताबिक चालक ने बस रुकने का कारण तेल समाप्त होना बताया। यात्रियों के अनुसार बागेश्वर से राजधानी देहरादून का सफर आमतौर पर 12 घंटे में वाया ग्वालदम पूरा होता है लेकिन शनिवार को यह सफर 15 घंटे का हो गया।
विज्ञापन

कोट
बागेश्वर डिपो की बस का डीजल पाइप फटने से दिक्कत आई। पाइप बदलने के बाद बस देहरादून रवाना हो गई थी। -केबी उपाध्याय, स्टेशन प्रभारी, बागेश्वर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed