{"_id":"646fa9270a2e66cdba04b5a4","slug":"diclaration-for-rail-line-bageshwar-news-c-8-1-150710-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पीएम की घोषणा पर भाजपाइयों और रेल संघर्ष समिति ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पीएम की घोषणा पर भाजपाइयों और रेल संघर्ष समिति ने मनाया जश्न
Thu, 25 May 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 25 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पीएम की घोषणा के बाद जश्न मनाते भाजपाई और रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के लोग। स
- फोटो : बागेश्वर में पीएम की घोषणा के बाद जश्न मनाते भाजपाई और रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के लोग। संवाद
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून वंदे भारत रेल सेवा के शुभारंभ के मौके पर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की घोषणा की। पीएम की इस घोषणा से भाजपाइयों के साथ टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने स्वागत करते हुए जश्न मनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढ़िया, रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में भाजपाइयों और रेल मार्ग निर्माण संघर्ष से जुड़ी आंदोलनकारी ताकतों ने जिला मुख्यालय के एसबीआई तिराहे में जश्न मनाया और मिठाई बांटी। विधायक सुरेश गढ़िया ने प्रधानमंत्री की घोषणा को बागेश्वर के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि रेल का सपना अब साकार होगा। बागेश्वर जिले के विकास के द्वार खुलेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते विधानसभा चुनाव में रेल लाइन निर्माण की घोषणा की थी। पीएम की घोषणा के अनुरूप ब्राडगेज रेल लाइन के सर्वे का काम तेजी से चल रह है। पीएम की रेल निर्माण की घोषणा से जल्द रेल लाइन निर्माण की आस जग गई है। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने प्रधानमंत्री की घोषणा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि अब रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए। खुशी जताने वालों में संघर्ष समिति की महिला उपाध्यक्ष गीता रावल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता टम्टा, महिला सचिव इंदिरा जोशी, हरीश सोनी, जीवंती कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, संजय परिहार, नवीन साह, रमेश तिवारी, गोविंद लाल साह जगाती आदि शामिल थे।