फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diarrhea affects medical team arrived namaticetabara

डायरिया प्रभावित नामतीचेटाबड़ पहुंची चिकित्सा टीम

Tue, 22 Mar 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea affects medical team arrived namaticetabara
स्वास्‍थ्य जांच करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala

 सीएमओ डा. जेसी मंडल के निर्देश पर चिकित्सा टीम डायरिया प्रभावित नामतीचेटाबगड़ गांव पहुंच गई है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र शामा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जितेश कुमार ने मंगलवार को पहले दिन 50 पीड़ितों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

विज्ञापन

टीम ने प्रभावितों में दवाइयों का वितरण किया। 
मालूम हो कि डायरिया से नामतीचेटाबगड़ गांव की भदेना  तोक निवासी गोविंद सिंह मेहरा की पत्नी हंशा देवी की शनिवार रात पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गांव में इस रोग से मदन सिंह, जोहार सिंह, बहादुर सिंह,  ख्याली दत्त, मयंक, सूरज, प्रिया लीला देवी, धनुली,  लछीमा देवी, पार्वती, परूली देवी समेत दो दर्जन से भी अधिक लोग पस्त पड़ गए थे।
विज्ञापन

गांव में चिकित्सा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इधर सीएमओ डा. जेेसी मंडल के निर्देश पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह चिकित्सा टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उनमें दवाइयां बांटी। डाक्टर ने बताया डायरिया कंट्रोल में है। उन्होंने ग्रामीणों से बासी भोजन, कटे फल नहीं लेने और पानी उबल कर पीने की सलाह दी। टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के कल्याण सिंह और राजेंद्र लाल वर्मा आदि शामिल थे।

चिकित्सा टीम को ग्राम प्रधान मानुली देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह कोश्यारी, वार्ड पंच धन सिंह, उप प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मदद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed