फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana in Jila Panchayat Bageshwar

नियोजन समिति के पुनर्गठन बगैर बजट आवंटन घोर वित्तीय अनियमितता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Jila Panchayat Bageshwar
बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्यों को राजनेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है। शनिवार को राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा जिपं सदस्यों के आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप ने जिला पंचायत में बगैर नियोजन समिति और अन्य समितियों का पुनर्गठन हुए बगैर बजट का आवंटन करने को घोर अनियमितता बताया।
कहा कि प्रशासन और सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। आंदोलन को युवा कांग्रेस और उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया।
धरनास्थल पर हुई सभा में सांसद प्रदीप ने कहा कि जिपं सदस्यों के आरोप गंभीर हैं। 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रखना कानूनन गलत है।
पंचायतीराज अधिनियम में अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष का कोई प्रावधान नहीं है। फिर भी सदस्यों ने सदन में 20 प्रतिशत राशि कोरोना काल तक अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष में रखने का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन

इस कोष को 55 प्रतिशत करना अन्याय है। कहा कि जिपं की एएमए कार्यभार ग्रहण किए बगैर यहां से वेतन आहरित कर रहीं हैं। अनियमितताओं खिलाफ 19 में से नौ सदस्य आंदोलित हैं, फिर भी सरकार और प्रशासन मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह इस मामले को पंचायती राज सचिव, निदेशक के साथ ही संयुक्त निदेशक, डीएम के सामने उठा चुके हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आंदोलन नौटंकी लग रहा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
वहीं केएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि बजट का समान आवंटन न करना सरकारी धन का दुरुपयोग है।
हम थकेंगे नहीं, तीन साल तक लगातार चलाएंगे आंदोलन : वंदना
बागेश्वर। आंदोलित जिपं सदस्यों के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। जिपं सदस्य वंदना ऐठानी ने जिपं अध्यक्ष के कार्यालय न आने पर कटाक्ष किया। कहा कि अध्यक्ष जी कार्यालय नहीं आ रहीं हैं।
हम लोग तीन साल के शेष कार्यकाल तक धरना देते रहेंगे, देखते हैं कि कब तक कार्यालय नहीं आतीं हैं। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के नौटंकी संबंधी बयान पर जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि कपकोट के नौ जिपं सदस्यों में से छह धरने पर बैठे हैं।

जिपं सदस्य इंदिरा परिहार ने कहा कि आधे जिले के प्रतिनिधि धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन मौन है। जिपं सदस्य गोपा धपोला ने कहा कि जिपं अध्यक्ष का एक रिमोट कंट्रोल विधायक भौर्याल के रूप में सामने आ गया है। अन्य रिमोट भी शीघ्र सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed