फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana in Bageshwar For Mandalsera

जन्माष्टमी पर भी धरने पर डटे रहे मंडलसेरा के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Bageshwar For Mandalsera
बागेश्वर के मंडलसेरा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़क और पुल की मांग को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीणों का आंदोलन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी जारी रहा। वार्ड के लोगों ने सरकार और विभाग पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जल्द पुल और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडलसेरा वार्ड के लोग विवेकानंद के समीप से बनने वाले मोटर मार्ग और जीतनगर से कठायतबाड़ा को जोड़ने के लिए सरयू नदी में बनने वाले मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग के लिए 10 अगस्त से आंदोलन पर डटे हैं। सोमवार को भी ग्रामीणों ने जीतनगर में धरना देकर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि शासन और प्रशासन ने सर्वे और शिलान्यास में काफी तेजी दिखाई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वार्ड निवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेेतावनी दी है। इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, कैलाश चंद्र जोशी, नरेंद्र मेहता, नरेंद्र सिंह मेहता, गणेश लाल, शंकर दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed