{"_id":"5bbe3f8b867a55285719f17f","slug":"dharamghar-delhi-bus-extended-for-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमघर-दिल्ली बस के संचालन का समय डेढ़ घंटा बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमघर-दिल्ली बस के संचालन का समय डेढ़ घंटा बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में खड़ी रोडवेज की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। धरमघर-दिल्ली रोडवेज सेवा के संचालन का समय डेढ़ घंटा बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर लंबे रूट के यात्रियों को सफर शुरू करने के लिए डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने संचालन का समय बदलने पर विरोध जताया है।
बागेश्वर के धरमघर से दिल्ली के लिए रोजाना एक सेवा का संचालन होता है। बस सेवा यहां से सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह बस सेवा साढ़े सात बजे रवाना हो रही है। दिल्ली समेत अन्य मैैदानी क्षेत्रों के लंबे रूट पर सफर के लिए क्षेत्रवासी इस एकमात्र सेवा पर निर्भर हैं। इसका संचालन का समय छह बजे बजाय साढ़े सात बजे किए जाने से लंबी दूरी के यात्रियों को डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। हथरसिया-पचार के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र शेखर पांडे ने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही सेवा के संचालन की मांग की है। इस मामले में एजीएम गजेंद्र सिंह का कहना है कि बस का समय बढ़ाने और क्षेत्रवासियों के विरोध का परीक्षण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों के हितों के अनुसार ही बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन