{"_id":"5d51a9308ebc3e6cce1297c3","slug":"devotees-visited-temples-bageshwar-news-hld3527068120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा, अनुष्ठान कर भगवान बागनाथ का जलाभिषेक किया। पंडितों ने लोगों को स्कंद पुराण में वर्णित बागनाथ की महिमा बताई। श्रद्धालुओं ने पंडितों से रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन कराया।
मंदिर में पूजा, अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बिलौना स्थित समण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा, अर्चना के लिए आने लगे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नीलेश्वर स्थित शिव मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
वहीं कपकोट शिवालय, कपकोट के गोपेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने फल, पूजन सामग्री, बेलपत्र, खिचड़ी का प्रसाद बांटकर दान, पुण्य किया। मनौती भी मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, जलपुलिस, एसडीआरएफ, नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन
बैजनाथ धाम में हजारों शिव पार्वती पुजारियों ने किया जलाभिषेक
गरुड़ (बागेश्वर)। सावन के अंतिम सोमवार को बैजनाथ धाम मेें भगवान शिव के जलाभिषेक को भक्तों का सैलाब उमड़ा। मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए बैजनाथ थाने ने पुलिस की व्यवस्था भी की थी। इसके अलावा शिव भक्तों ने चक्रवृतेश्वर, कार्तिकेश्वर, प्रकटेश्वर, अंग्यारी महादेव, कपिलेश्वर, मंदिर में जलाभिषेक किया। महिलाओं ने बैजनाथ मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ की पूजा भी की।

बागेश्वर में डमरू और तुतुरी बजाकर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करता साधू।- फोटो : BAGESHWAR

बागनाथ मंदिर बागेश्वर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में भोलेशंकर को जल चढ़ाने पहुंचे भक्त।- फोटो : BAGESHWAR