{"_id":"68754947113ca28aa20fa2d2","slug":"devdangar-will-come-from-pethi-will-be-welcomed-in-bharari-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117129-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पेठी से आएंगे देवडांगर, भराड़ी में होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पेठी से आएंगे देवडांगर, भराड़ी में होगा स्वागत
Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के मां भगवती मंदिर ऐठाण में अगले महीने 24 अगस्त से सामूहिक पूजा होगी। सबसे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। पूजा में पेठी गांव से देवडांगर भी आएंगे। भराड़ी से मंदिर तक उन्हें श्रद्धा के साथ ले जाया जाएगा।
पूजा के भव्य आयोजन के लिए किशन सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि पंचमी तक चलने वाली इस पूजा में पेठी गांव के देवडांगर शामिल होते हैं। भंडारे के एक दिन पूर्व भराड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
पूजा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ऐठानी वंशज शामिल होंगे। हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ पूजा संपन्न होगी। बैठक में दीवान सिंह, धाम सिंह ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, हरीश ऐठानी, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।