फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Despite firefight, people fiercely fireworks

रोक के बावजूद लोगों ने जमकर की आतिशबाजी 

Thu, 08 Nov 2018 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 08 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Despite firefight, people fiercely fireworks
दीप पर्व दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी में नहाई बागनाथ नगरी। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के त्यौहार में महज दो घंटे तक आतिशबाजी करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का यहां कोई असर नहीं दिखा। दिवाली के दिन यहां सायं छह बजे से देर रात तक आतिशबाजी होती रही। इस मामले में पुलिस ने किसी पर भी कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


बुधवार को बाजार में जमकर आतिशबाजी बिकी। लोगों ने सायं छह बजे से ही आतिशबाजी करनी शुरू कर दी थी। इसके इतर दिवाली का त्यौहार जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजार में सुबह से खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इसके साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी।  
विज्ञापन




घास के तीन लुट्टे जले 
बागेश्वर। आतिशबाजी के चलते मंडलसेरा के बानरी तोक में एक ग्रामीण के घास के ढेर में आग लगई। आग के तीन लुट्टे  चंद मिनटों में ही जलकर खाक हो गए। ग्रामीण रमेश चंद्र के घर के समीप ही घास के तीन लूटे एक साथ लगे हुए थे। बुधवार की शाम आतिशबाजी के राकेट की चिंगारी से लूटे ने आग पकड़ ली। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों ढेर खाक हो गए। आस पास के लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग को फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड भी गांव में पहुंची लेकिन घटनास्थल सड़क से लगभग एक किमी दूर होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई फूलों की बिक्री 
बागेश्वर। दिवाली के मौके पर घरों को सजाने के लिए लोगों ने जमकर फूलों की खरीदारी की। स्थानीय काश्तकारों के अलावा बाहरी जनपदों से भी फूल बेचने के लिए कई व्यापारी बागेश्वर पहुंचे थे। मनकोट निवासी राजेश चौबे ने भी दिवाली के मौके पर फूलों की जमकर बिक्री की। राजेश ने उद्यान विभाग की मदद से फूलों की खेती का कार्य शुरू किया है। ब्यूूरो  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed