फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Description of the glory of the Ardhanarishvara form

Bageshwar News: अर्धनारीश्वर स्वरूप की महिमा का वर्णन

Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Description of the glory of the Ardhanarishvara form
बागेश्वर। पुंगरघाटी के ग्राम सभा छातीखेत में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास ने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप और उनके दिव्य संवादों का वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महादेव के जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कथा के पांचवें दिन व्यास राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने अर्धनारीश्वर स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि यह स्वरूप पुरुष और स्त्री की समानता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शिव के बिना शक्ति और शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं। कथा के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। शाम तक सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में जगत सिंह, जगदीश सिंह, हरीश सिंह, नरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, आनंद पुरी और मनमोहन सिंह सहित समस्त सेवादार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed