{"_id":"58e28bd94f1c1b4a3e5b5568","slug":"deployment-of-guest-teachers-on-vacant-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदों पर शीघ्र की जाय अतिथि शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदों पर शीघ्र की जाय अतिथि शिक्षकों की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हो गए हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर शिक्षकों के पद रिक्त होने से अभिभावक परेशान हैं। पुंगर घाटी संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से रिक्त सभी पदों पर स्थाई शिक्षकों की तैनाती करने या फिर अतिथि शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाकर शीघ्र तैनाती देने की मांग की है।
पुंगर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा है कि बागेश्वर जनपद के अधिकांश दुर्गम स्कूलों में अतिथि शिक्षक तैनात थे। इससे पठन पाठन सुुचारु रूप से चल रहा था। 31 मार्च को अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। हाईस्कूल और इंटर कालेजों के अधिकांश शिक्षक इस समय बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी में हैं। इन हालातों में स्कूल प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे खोले जा रहे हैं।
यदि समय पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। दरपान, इंद्र भाकुनी, शेर राम, कैलाश कोरंगा, नवीन कोरंगा, गिरिजा जोशी, सुंदर रौतेला, योगेश, हरीश आदि ने प्रदेश सरकार से सभी रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।