फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DEO suspended teacher for not attending the school for days

डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षक को निलंबित किया

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
बागेश्वर।, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर।, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीख के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय कपकोट से संबद्ध किया गया है। मालूम हो कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर मंगलवार को कपकोट के एसडीएम रवींद्र सिंह ने प्राथमिक स्कूल तीख का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में शिक्षक विनोद कुमार पांच सितंबर से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


शिक्षक की ओर से अवकाश से संबंधित कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया था। एसडीएम ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा अधिकार को पत्र लिखा था। एसडीएम का पत्र मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित रहने, विद्यालय के बच्चों को यूनीफार्म नहीं देने, भोजन माता के मानदेय का भुगतान नहीं करने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन व उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली के विपरीत आचरण करने पर शिक्षक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने बताया कि बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने बताया कि निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय कपकोट से संबद्घ किया गया है। डीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक माह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed