फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of Demo Engineers Demands

मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का प्रदर्शन 

Thu, 21 Sep 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 21 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Demo Engineers Demands
प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर।  - फोटो : amar ujala

इंजीनियर्स समाधान समिति का गठन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में सरकारों के साथ हुए समझौतों का आज तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। डिप्लोमा इंजीनियरों ने इसके विरोध में आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मंडलीय कार्यकारिणी बृहस्पतिवार को जनजागरण कार्यक्रम के तहत बागेश्वर पहुंची। यहां जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा की अध्यक्षता में डिप्लोमा इंजीनियरों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में सरकारों से हुए विभिन्न समझौतों का आज तक क्रियान्वयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि 16 सितंबर से सात अक्तूबर तक शाखावार जनजागरण कार्यक्रम होगा। 10 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। 24 अक्तूबर से नौ नवंबर तक देहरादून में धरना-प्रदर्शन और 10 अक्तूबर को महारैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व की तरह कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में डिप्लोमा इंजीनियर्स समाधान समिति का गठन करने, समझौतों के तहत शासनादेश जारी करने, तीन प्रोन्नत वेतनमान 10, 16 और 26 वर्ष में स्वीकृत करने, केंद्र की तरह प्रदेश के कार्मिकों को भी देय भत्तों की स्वीकृति प्रदान करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को दोबारा लागू करने की मांग उठाई।


चेतावनी दी कि यदि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद इंजीनियरों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव प्रकाश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष मुकुल सती, मंडल सचिव बीसी जोशी, डीसी पंत, संजय कार्की, विनोद सनवाल, ईश्वर जोशी, दीपक तिवारी, मीनू, एनके जोशी, जगत सिंह बोहरा, आरएस मेहरा, विपिन सनवाल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed