फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstrate the demand of Hanoli-cute road

हनियोली-प्यारा सड़क की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 13 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate the demand of Hanoli-cute road
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 सर्वे के बाद भी पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से साता, प्यारा बहादुर वन के ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साता, प्यारा और बहादुर वन के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि पांच किमी लंबी हनियोली-प्यारा सड़क के निर्माण के लिए गत 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक आंदोलन किया। लोनिवि ने आश्वासन दिया लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ है। सड़क नहीं बनने के कारण जहां उन्हें यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं गांव के विकास पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बौड़ी के प्रधान मोहन रावत, केशर सिंह, हयात हयात सिंह, महेश सिंह, नारायण सिंह, जीवन सिंह, कुंदन सिंह, बालम सिंह, राजेंद्र रावत, शोबन सिंह, कृष्ण रावत, आन सिंह, सुंदर लाल, पूरन सिंह समेत सिमतोली, मल्लाकोट और तरमोली आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed