{"_id":"583876414f1c1b242413d5be","slug":"demanding-action-against-patwari-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव दीपक खेतवाल सहित तमाम लोगों ने पटवारी पर काम के बदले रुपए लेने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को युवक कांग्रेस के महासचिव दीपक खेतवाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे तमाम लोगों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को शिकायत पत्र सौंपा। लोगों ने कहा कि दुग सदर के पटवारी द्वारा लोगों से तमाम कार्यों के लिए रुपए लिए जाते हैं। दीपक खेतवाल ने आरोप लगाया है कि उनके जमीन संबंधी एक कार्य को लंबे समय तक लटकाया गया।
बाद में काम के बदले 10 हजार रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं होने की बात कहने पर उनके साथ अभद्रता की गई। उनका कहना है कि पटवारी द्वारा लोगों से सुविधा शुल्क के नाम पर रुपए लिए जाते हैं। दीपक खेतवाल सहित तमाम लोगों ने डीएम से पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन कर डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में गोपा सिंह, दिनेश ओली, धन सिंह, गंगा प्रसाद, खुशाल सिंह, चंदन, हरीश देव, आनंद सिंह, लछमन, गोपाल राम, खष्टी खेतवाल, बहादुर राम, पूनम खेतवाल, विनोद खेतवाल, प्रेम सिंह गड़िया आदि के हस्ताक्षर हैं।