{"_id":"64bec90d38b7504d8e01f2c4","slug":"demand-should-be-fulllfilled-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-473-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का निर्माण शुरू कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का निर्माण शुरू कराओ
Tue, 25 Jul 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का निमार्ण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान हल्द्वानी में हुई जनसभा में उन्होंने (पीएम) रेल लाइन का निर्माण कराने की घोषणा की थी। कुछ महीने पहले दिल्ली-देहरादून वंदेभारत रेल सेवा का शुभारंभ करते समय भी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही गई थी।
दफौटी ने कहा कि प्रधानमंत्री की दो बार की गई घोषणा को देखते हुए उत्तराखंड और देश के लोग रेल लाइन के धरातल पर उतरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की मांग एक सदी पुरानी है। रेल लाइन नहीं बनने से जनता में रोष है। रेल लाइन पहाड़ के विकास के साथ सामरिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। रेल लाइन बनने के बाद चीन और नेपाल की सीमा से सटे इलाके में सैन्य साजोसामान आसानी से पहुंचेगा। अनेक धामिर्क स्थल विद्यमान होने के चलते रोजगार के अवसर पैदा होंगे। संवाद