फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand of Realinment of Mankot Road

भूस्खलन जोन से सड़क निर्माण शुरू करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand of Realinment of Mankot Road
बागेश्वर। मनकोट क्षेत्र में कंपास से तल्ला मनकोट के लिए शुरू हुए मोटर मार्ग निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने विभाग पर भूस्खलन क्षेत्र से सड़क बनाने का आरोप लगाकर कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया और प्रशासन से दूसरी जगह से सड़क बनाने के लिए दोबारा सर्वे करने की मांग की। लोगों ने पुरानी सर्वे से जबरन सड़क निर्माण करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंपास से तल्ला मनकोट के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों ने भी विरोध तेज कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं कार्यस्थल पर पहुंच गईं। ग्रामीणों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण ईश्वरी दत्त चौबे ने बताया कि गांव के लिए दो किमी लंबी सड़क भूस्खलन क्षेत्र से बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध कर रहे हैं। लोनिवि को इस सर्वे से होने वाले नुकसान को लेकर भी जानकारी दी गई। इसके बावजूद भूस्खलन क्षेत्र से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क की सर्वे बदलने को लेकर डीएम को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस सर्वे से निर्माणाधीन सड़क और एनएच दोनों को खतरा है। गांव के लोगों को भी इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने जल्द सर्वे बदलने और अन्य स्थान से गांव के मध्य तक सड़क निर्माण की मांग की। इस दौरान गिरीश चौबे, दिनेश चौबे, गोपाल दत्त, मोहन चौबे, तुलसी देवी, बसंती देवी, हंसी चौबे, दीपा देवी, पुष्पा चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed