फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for the demand to investigate the death of Swami Soanand

स्वामी सानंद की मौत की जांच कराने की मांग को लेकर धरना दिया

Fri, 12 Oct 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 12 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for the demand to investigate the death of Swami Soanand
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 मोक्षदायिनी गंगा के संरक्षण के लिए पिछले 112 दिनों से अनशनरत प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।    
विज्ञापन

  धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी सानंद के आंदोलन से खनन माफियाओं में बौखलाहट थी। स्वामी सानंद ने वर्ष 2008 में अल्मोड़ा से शुरु किए गए नदी बचाओ अभियान में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने को नदियो तथा घाटियों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उपेक्षा के कारण ही स्वामी सानंद की मौत हुई है। उन्होंने स्वामी सानंद की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, स्वामी सानंद की मौत की न्यायिक जांच करने तथा उनकी मांगें पूरी करने की मांग की। धरने में उत्तराखंड लोक वाहिनी के प्रांतीय सचिव पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मित्र बिष्ट, जंगबहादुर थापा, मनोज गुप्ता, आशीष जोशी, वैभव जोशी, महिला हाट के संजय कुमार, गीता पांडे, पुष्पा टम्टा,  राजू कांडपाल, गुसाई दत्त, मनोज सनवाल,  खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल , अजय मित्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, रेवती बिष्ट, अजय मेहता, महेंद्र बिष्ट आदि बैठे।              
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed