{"_id":"6320cdbe7ca2de4dde667fd8","slug":"demand-for-teacher-in-bageshwar-bageshwar-news-hld475613782","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो शिक्षकों की नियुक्ति और भवनों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काफलीगैर के लोग मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। शिक्षकों की तैनाती कर भवन सुधारने के आश्वासन पर शाम को ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने, विद्यालयों के जर्जर और पुराने भवनों की मरम्मत, शौचालय और पेयजल का उचित प्रबंध करने के लिए ग्रामीणों ने धरना दिया। कई गांवों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने के पहले दिन क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को एसडीएम हर गिरी को भी बैरंग लौटा दिया था। इसलिए मंगलवार को एसडीएम हर गिरि की मौजूदगी में सीईओ गजेंद्र सौन ने शिक्षकों की जल्द तैनाती कर बजट मिलने पर अन्य समस्याएं भी सुलझाने का आश्वासन दिया। इस आधार पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद, नंदन सिंह गैड़ा, बहादुर सिंह कार्की, महेश प्रसाद, अर्जुन लाल, नंदन सिंह करायत, नवीन चंद्र जोशी, दरवान सिंह रौतेला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।