{"_id":"5970df4e4f1c1bfe628b4606","slug":"demand-for-solutions-to-college-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते अभाविप कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज बागेश्वर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से मांग करने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली को खत्म करने, महाविद्यालय में एलएलबी, एमए योग, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, पत्रकारिता, शिक्षाशास्त्र, एमएड, संगीत, कला विषयों का संचालन करने, महाविद्यालय के शौचालयों के नवीनीकरण के साथ ही पेयजल के लिए 20 हजार लीटर के टैंक की व्यवस्था करने, छात्रावासों को सुव्यवस्थित करने करने, सीसीटीवी कैमरों के साथ ही महाविद्यालय परिसर के सभी संकायों में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था करने, छात्र संघ भवन का निर्माण, फर्नीचर की व्यवस्था और रिक्त पदों में प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक गस्याल, प्रमोद मिश्रा, अंकित ऐठानी, कृष्णा फर्स्वाण, केतन साह, आदर्श कठायत, पंकज मनराल, सुरेंद्र नेगी, राहुल मेहता, तनुज साह, दिग्विजय, रोहित पंत, राजेंद्र दानू आदि छात्र नेता शामिल थे।
विज्ञापन