{"_id":"641f36c68e5ff658fe0ed636","slug":"demand-for-rejoining-bageshwar-news-c-8-1-92971-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सेवा विस्तार के लिए आंदोलन पर डटे रहे संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सेवा विस्तार के लिए आंदोलन पर डटे रहे संविदा कर्मी
Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को 10वें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जल्द मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों की सेवा 15 मार्च को समाप्त हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें विभाग में समायोजित करने का आश्वासन दिया था लेकिन सेवा विस्तार न होने से कर्मचारियों के सामने भविष्य की चिंता है। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रितु कनौजिया, पूजा कनौजिया, गंगा देवी, मंजू उप्रेती, पूजा सोनी, अमरजीत, महेंद्र कुमार, आनंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
जल्द हो आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने डीएम वंदना सिंह के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। इसमें अस्पतालों से हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों की पुन: सेवा बहाली की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विभिन्न पदों पर चिकित्सालयों में कर्मचारियों की नियुक्ति हुई। कंपनी के साथ करार खत्म होने पर अस्पताल में वार्डब्वाॅय, सफाई, पर्ची काउंडर, तकनीशियन समेत कई कर्मियों को हटा दिया गया है जो गलत है। कहा कि बहाली के लिए इन कर्मचारियों के साथ वह भी आंदोलन करेंगे।