{"_id":"5ffb46308ebc3e31e0791b86","slug":"defaults-in-payment-of-unpaid-prepaid-smart-meter-bageshwar-news-hld410666911","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल चुकता न होने पर विभागों में नहीं लग पाए प्रीपेड स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल चुकता न होने पर विभागों में नहीं लग पाए प्रीपेड स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
बागेश्वर। बिजली के अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने और बिजली की चोरी को रोकने लिए ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। बागेश्वर जिले में यूपीसीएल को सरकारी विभागों में 258 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने थे, लेकिन सरकारी विभागों पर बिजली के बिलों का बकाए होने के चलते एक भी प्रीपेड मीटर नहीं लग पाया है।
अनावश्यक बिजली के इस्तेमाल और बिजली चोरी रोकने के लिए यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेट स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की है। इसके तहत सरकारी विभागों सहित सामान्य उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसकी शुरूआत सरकारी विभागों से की जानी थी। प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के अनुरूप उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे। रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कट जाएगी। दोबारा इस्तेमाल के लिए रिचार्ज कराना होगा। इसमें उपभोक्ताओं का बिल नहीं आएगा, जितने का रिचार्ज उतने की बिजली उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी।
यूपीसीएल के ईई भाष्करानंद पांडेय ने बताया कि यूपीसीएल को सरकारी विभागों में 258 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन किसी भी विभाग ने पूरा बिल चुकता नहीं किया है। सरकारी विभागों पर लाखों का बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि जब तक इनका बिल शून्य नहीं हो जाता तब तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लग सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर बिजली के बिलों का बकाया
विभाग पर बकाया
नगर पालिका परिषद बागेश्वर 17 लाख
विकास भवन 4.45 लाख
राज्य अतिथि गृह कौसानी 1.72 लाख
चाय बागान गरुड़ 1.6 लाख
लघु सिंचाई 92 हजार
वन चौकी कपकोट 76 हजार
कानूनगो चौकी पुरड़ा 70 हजार
आकाशवाणी बागेश्वर 60 हजार
स्वास्थ्य केंद्र सिरकोट 28 हजार